Advertisement

ढोरी मे कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मना

कांग्रेस का स्वर्णिम इतिहास रहा है-विधायक

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के 137वां स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के न्यू ठाको बस्ती में कार्यक्रम (Program) का आयोजन किया गया। मौके पर कांग्रेस की विचारधारा को लेकर गांव, टोला, मोहल्ला तक कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ लिया गया।

इस अवसर पर बेरमो विधायक (MLA) कुमार जय मंगल उर्फ अनुप सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी का 136 वर्षों का स्वर्णिम इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी से लेकर देश के निर्माण में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जितने भी कांग्रेस के महापुरूष हुए, उन्होंने हमें जो संदेश दिया उसका अनुसरण कर ही हम एक मजबूत और गौरवशाली भारत की कल्पना कर सकते है।

विधायक सिंह ने भाजपा (BJP) के पूर्व विधायक के बारे में बताया कि विधायक योजना के नाम पर 7 प्रतिशत कमीशन लिया जाता था। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अपने गिरेबान में झांके। इस अवसर पर सभी के बीच लड्डू का वितरण किया गया।

यहां गरीब और असहाyon के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह, श्रमिक नेता गिरिजा शंकर पांडेय, नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया सहित शिवनंदन चौहान, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, मानिक दिगार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *