संतोष कुमार/वैशाली (बिहार)। कहते हैं हीरे का असल पारखी जौहरी ही होता है। ठीक उसी कहावत को चरितार्थ करते हुए एक पूर्व शिक्षाविद स्व. भोला प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पटना के नवीन आदर्श स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक रविन्द्र प्रसाद सिन्हा बेहद भावुक हो गये।
दिवंगत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व एचएम सिन्हा भावुक स्वरों का इस्तेमाल कर यह बताने की कोशिश की, कि दिवंगत की शिक्षा आज उनके रगो में लहू की तरह हिलकोर मार रहा है।
उन्होंने अपने साथियों के साथ और खुद भी श्रद्धांजलि अलग अलग अर्पित की। साथ ही भावुक लहजे में कहा कि दिवंगत का आशीर्वाद उनके लिए एक संभव स्थिति ला रहा है।
नाम और कर्म दोनों स्तर पर स्व भोला प्रसाद सिंह को भगवान भोलेनाथ का सीधा साधा शिक्षाविद बताया। साथ हीं कहा कि शायद ऐसे ही लोग महान आत्माओं के स्वरूप में रहते होंगे। उन्होंने उनके अमरत्व का ईश्वरीय वरदान भी मांगा।
![]()












Leave a Reply