Advertisement

क्रिसमस के मौके पर शहर के गिरिजाघरों में दिखा उत्साह का माहौल

रहिवासियों ने केक काटकर मनाया प्रभु यीशु का जन्मदिन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो कोयलांचल के विभिन्न गिरजा घरों में क्रिसमस के मौके पर प्रभु यीशु के जन्म को लेकर काफी उत्साह देखा गया। शहर के सभी चर्च में देर रात से ही श्रद्धालुओं का आना लगा रहा।

इस अवसर पर बेरमो कोयलांचल के बोकारो थर्मल, जारंगडीह, जवाहर नगर, संडे बाजार चर्च और बाइबिल रीडिंग हॉल में भी कई प्रकार के आयोजन किए गये। जिसमें क्रिश्चियन समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोगों की भी भीड़ जुटी।

प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष्य में प्रार्थना सभा, गिफ्ट वितरण, कैंडल लाइटिंग जैसे आयोजन किया गया। वही लोग एक दूसरे को बधाइयां देते दिखे।

हालांकि इस अवसर पर सरकार के निर्देशानुसार वैश्विक महामारी कोरोना के एक और वैरियंट ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए गाइडलाइंस (Guidelines) और एहतियातों का पालन किया जा गया।

ज्ञात हो कि क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व में अवकाश रहता है। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। आधुनिक क्रिसमस की छुट्टियों में एक दूसरे को उपहार देना, चर्च में समारोह और विभिन्न सजावट करना शामिल हैं।

इस सजावट के प्रदर्शन में क्रिसमस ट्री, रंग बिरंगी रोशनिमयाँ, बंडा, जन्म के झाँकी और हॉली आदि शामिल हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए जवाहरनगर में फादर विनय व प्रबंल और किमिटि अध्यक्ष बबलू पाल और के वनवास आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *