Advertisement

मकोली निवासी 74 वर्षीय वृद्ध चार दिनों से लापता

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में चंद्रपुरा थाना इलाके का फुसरो नगर परिषद के मकोली निवासी लगभग 74 वर्षीय श्रवण कुमार पिछ्ले चार दिनों से लापता है। उनके पुत्र दिलीप कुमार सिंह चंद्रपुरा थाना को लिखित आवेदन दिया है।

पुलिस (Police) को प्रेषित आवेदन में कहा गया है कि बीते 19 दिसंबर को मकोली स्थित मकान संख्या lCH/3 को वृद्ध श्रवण कुमार संध्या 3 बजे घूमने के लिए निकले थे, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। उनके पुत्र द्वारा कहा गया कि मेरे पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

उन्होंने कुर्ता, पैजामा, सफेद रंग का बंडी, भूरे रंग का वेस्ट बंगाल, हवाई चप्पल और हाथ में बकुली लिए हुए है। उस दिन के बाद से अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

साथ ही उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। कहा कि खूब तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला। कहा कि उचित जानकारी देने वाले को 5 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा। इसके लिये उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9031324640, 6207317920 को साझा किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *