Advertisement

तांतरी उत्तरी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रखंड के तांतरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में 22 दिसंबर को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जरीडीह बीडीओ उज्वल कुमार सोरेन (BDO Ujjwal Kumar Soren), सीओ नरेश कुमार रजक, पंचायत के मुखिया निरंजन मिश्रा, प़ंचायत समिति सदस्य देव कुमार मिश्रा, जरीडीह पंचायत प्रभारी मोहन लाल ठाकुर की उपस्थिति में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी समस्या व आवेदन को सूचीबद्ध करवाने के लिए घंटों लाइन में लग कर फार्म काउंटर खिड़की पर जमा कराया। प्रख़ंड विकास पदाधिकारी सोरेन, अंचल अधिकारी रजक, प़ंचायत के मुखिया मिश्रा ने विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल का निरीक्षण किया।

सोरेन ने कहा कि सभी प्रकार के आवेदन पर निरीक्षण करने के बाद इसका लाभ पहुंचाने का काम किया जा सकेगा। सीओ रजक ने कहा कि भूमि से संबंधित आवेदन पत्र पर शीघ्र ही जांच के बाद कार्रवाई करने का सतत प्रयास किया जायेगा।

जनवितरण प्रणाली के दुकानदार को समय-समय पर अनाज वितरण करने का निर्देश दिया गया। जनवितरण प्रणाली के दुकानदार तक देर से सामान ‌को पहुंचाने वाले ठीकेदार के प्रतिनिधि कमल नायक और ठीकेदार पर जल्द कार्रवाई करने की बात कही गयी।

सरकार द्बार कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया सचिव मकुन्द केवट, लालू केवट, लाला महली, चंदन मित्रा, जगदीश महली, गिरिन्दर मिश्रा, उप मुखिया साबित्री देवी, आनन्द महतो, शैलेन्द्र कुमार पासवान, पंकज सिंह, एनएसबीएम राखी कुमारी, बीटीएम अरूण कुमार, घनश्याम सिंह, राजेश केवट, दयानंद मिश्र आदि ने सहयोग किया। मुखिया निरंजन मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा स़ंचालित महत्वकांक्षी योजना सीधे जनता के द्वार में आया है।

जिस योजनाओं का क्रियान्वयन कराना ही सरकार की प्राथमिकता है। ताकि लोगों तक उचित  लाभ समय पर पहुंचायी जा सकें। जिसमें पीएम आवास, पेशन, शौचालय, राशन कार्ड, श्रम कार्ड,  जमीन  संबंधी मामलों का निपटारा आदि का आवेदन आया।

आवेदन पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। मौके पर मुख्य रूप से महानन्द केवट,किरण देवी, कविता देवी, विलासो देवी, मीना देवी, सविता देवी, सुखदेव रविदास आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *