प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली गांव के 45 वर्षीय लखन राम, पिता भीखन राम की मौत सुरत में हो गयी है। जिसका शव सुरत पुलिस (Police) ने एक घर से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया है।
बताया जाता है कि शुरू में शव की शिनाख्त नही होने पर सुरत पुलिस ने इसकी जानकारी बगोदर पुलिस को दी। जहां बगोदर पुलिस ने इसकी पहचान की है। इस बाबत धरगुल्ली मुखिया हरि प्रकाश मंडल ने बताया कि मृतक धरगुल्ली गांव का है।
मृतक का दो पुत्र व दो पुत्री है। मुखिया ने बताया कि मृतक की पत्नी की भी पूर्व में निधन हो गया है। मृतक लखन राम विगत दस वर्षों से धरगुल्ली गांव नही आया है। जो कि मजदूरी का काम करता था।
इधर घटना की सूचना मिलते ही स्वजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर इस मामले में थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान किया गया है। वही स्वजनो को जानकारी दिया गया है।
![]()












Leave a Reply