Advertisement

खरकी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रबंधन समिति का गठन

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बने बालदेव सिंह

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ उत्क्रमित मध्य विधालय में बीते 20 दिसंबर को प्रबंधन समिति का गठन उपस्थित ग्रामीणों के सहयोग और चयन प्रक्रिया द्वारा संपन्न हुआ। जिसका अध्यक्ष बालदेव सिंह को बनाया गया।

बताते चलें कि पिछले समिति का गठन में अध्यक्ष पद में खरकी रहिवासी घनश्याम महतो थे। उन्होंने अपना कार्यकाल अच्छे ढंग से संपन्न किए। उन्होंने अपने बिताए गए कुछ क्षण को भी लोगों के समक्ष व्यक्त किए। अब आगे के कार्यकाल के लिए नए अध्यक्ष पद के लिए बालदेव सिंह को चुना गया।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सुनीता देवी का चयन किया गया है। इस बैठक में ग्राम की कई महिला पुरुषों ने भाग लिया था। जिसमें से कई समाजसेवी लोग सम्मिलित हुए थे।

बैठक में मुख्य रूप से शंकर महतो, नागेश्वर रविदास प्रधानाचार्य, गोविंद कुमार महतो शिक्षक, घनश्याम महतो, संतोष कुमार महतो, जयप्रकाश सिंह, कारॅन सिंह, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, राज किशोर भाई पटेल, नरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, योगेंद्र भाई, प्रभु सहित दर्जनों रहिवासियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *