एस.पी.सक्सेना/बोकारो। असंगठित मजदूर युनियन इंटक की एक बैठक 19 दिसंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा स्थित श्रीकृष्ण चेतना क्लब में आयोजित किया गया। अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह तथा संचालन मुर्शीद आलम ने किया।
बैठक में राकोमसं (ददई गुट) के रीजनल अध्यक्ष इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी, तीनों प्रक्षेत्र के प्रभारी वरुण कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जानी, असंगठित प्रकोष्ठ के बोकारो जिला महामंत्री संतोष कुमार आस मुख्य रूप से मौजूद थे।
बैठक में उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए रीजनल अध्यक्ष इसराफिल ने कहा कि 20 दिसंबर को वे स्वयं के अलावा वरुण कुमार सिंह, मोहम्मद जानी, रविंद्र पांडेय तथा संतोष कुमार आस सहित 5 सदस्यीय टीम इंटक के महामंत्री चंद्रशेखर दुबे के साथ सीसीएल मुख्यालय रांची सीएमडी से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि वार्ता असफल रहा तो आगामी 23 दिसंबर को पुरे कथारा क्षेत्र का चक्का किया जाएगा।

इसके लिए आप सबो की बड़ी भागीदारी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस आन्दोलन में जो साथ नहीं देंगे उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। वरूण सिंह ने कहा कि यह लड़ाई मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई है, इसलिये इसमें सभी की भागीदारी जरुरी है। संतोष आस ने कहा कि हमने जो गुनाह किया ही नहीं उसकी सजा हमको दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि वर्षो से यहां कार्यरत ठेका, क्लीनिंग, प्लांट मजदूरो के साथ-साथ सैकड़ो निजी सुरक्षा गार्डों को सरकार की गलत नीतियों के कारण पुरी तरह से बेरोजगार कर दिया गया है। आखिर इनका दोष क्या था? उन्होंने कहा कि आज सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़ना होगा, तभी हमारी जीत संभव होगा।
बैठक में उपरोक्त के अलावा बानेश्वर प्रजापति, तारा सिंह, विनोद यादव, गिरीश वर्मा, कौशर अंसारी, चंद्रदेव मरांडी, मोहम्मद हामिद अंसारी, रामेश्वर यादव, श्यामसुंदर गोप, दिलीप यादव, रामेश्वर यादव, अघनु मांझी सहित दर्जनों ठेका, क्लीनिंग मजदूर व् निजी सुरक्षा गार्ड मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply