Advertisement

जिला अनुकंपा समिति ने तीन लोगों की नियुक्ति के लिए की अनुशंसा

उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति की बैठक में कुल नौ मामलों पर सुनवाई

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त (Bokaro district Deputy Commissioner) कुलदीप चौधरी ने 18 दिसंबर को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला अनुकंपा समिति की बैठक की।

बैठक में कुल नौ मामलों पर सुनवाई की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, अपर समाहर्ता सादात अनवर, सिविल सर्जन डा. जितेंद्र कुमार, स्थापना उप समाहर्ता मनीषा वत्स, जिला कल्याण पदाधिकारी रवि शंकर, चास अंचलाधिकारी दीलीप कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त चौधरी ने क्रम वार सभी मामलों की गहनता से समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने आवेदक द्वारा किए गए आवेदन, उसकी शैक्षणिक योग्यता, परिवार के सदस्यों की जानकारी, उनकी एनओसी एवं संबंधित विभागों में रिक्त पड़े पदों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागों से अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए कुल नौ मामलों पर सुनवाई की और स्थापना उप समाहर्ता को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार इस क्रम में सभी आहर्ता पूर्ण करने और जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कर कुल तीन मामलों पर सुनवाई करते हुए आवेदकों की अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए समिति ने अनुशंसा की। उपायुक्त ने इस बाबत स्थापना उप समाहर्ता को जरूरी अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

तीनों मामलों में एक मामला स्वास्थ्य विभाग एवं दो मामला जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से संबंधित था। जबकि, अन्य मामलों में सुनवाई क्रम में प्रकाश में आई बातों से संबंधित दस्तावेज समर्पित करने का निर्देश दिया। मौके पर जिला स्थापना कार्यालय के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *