अमलो में शोक सभा का आयोजन
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सीनियर क्वार्टर (Senior quarter) करगली निवासी सह सीसीएल (CCL) कर्मी केके त्रिपाठी (58 वर्ष) की मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल मे इलाज के दौरान ब्लड कैंसर से मौत हो गई। दिवंगत कृष्ण कांत त्रिपाठी बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी एरिया के अमलो परियोजना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे।
परिजनों के मुताबिक 6 दिन पहले से ही उन्हें महाराष्ट्र के मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही 18 दिसंबर को कर दी गई।
ओभरमैन त्रिपाठी के निधन को लेकर 18 दिसंबर को अमलो परियोजना में इनमोसा ढोरी एरिया के तत्वाधान में शोक सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम केके त्रिपाठी के मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर परियोजना के पीओ बी पी गुप्ता, मैनेजर रंजीत कुमार, सीनियर मैनेजर राम अवध राम और अनुज सिंहा, माइन इंचार्ज संतोष कुमार और कमल कुमार उपाध्याय,आदि।
सहित इनमोसा ढोरी एरिया के अध्यक्ष तुलसी महतो व सचिव पवन सिंह, जयराम सिंह, अशोक कुमार सरकार, सचिंद्र कुमार, जयराम सिंह, रामाकांत सिंह, प्रकाश कुमार, कमलेश कुमार, पवन राजा, रामाशंकर सिंह, गणेश मल्लाह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

इस अवसर पर इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि केके त्रिपाठी के आकस्मिक निधन से इनमोसा को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक व्यक्त करने वालो में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, निरंजन सिंह, एपी सिंह, अनिल सिंह, डॉ सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता भाई प्रमोद सिंह और दिनेश सिंह आदि शामिल है।
![]()












Leave a Reply