प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। बर्णवाल सेवा सदन भवन बिष्णुगढ़ के प्रांगण में नवयुवक बरनवाल संघ के नेतृत्व में महिला संघ का गठन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय बरनवाल महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं बैठक के मुख्य अतिथि बरनवाल समाज की प्रदेश अध्यक्ष पूनम बरनवाल के द्वारा किया गया। जबकि संचालन बरनवाल सेवा समिति बिष्णुगढ़ के सचिव राकेश कुमार बर्णवाल द्वारा किया गया।
आयोजित बैठक में बर्णवाल महिला संघ का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष बबिता बर्णवाल, उपाध्यक्ष वीणा बर्णवाल, कोषाध्यक्ष प्रिया बर्णवाल, कोषाध्यक्ष सीमा बर्णवाल, सचिव दीपा बर्णवाल, सह-सचिव ममता रानी एवं मीडिया प्रभारी के पद पर शालिनी बर्णवाल का चयन किया गया। इसके अलावा 15 कार्यकारिणी सदस्य एवं मार्गदर्शक मंडली का भी गठन किया गया।

इस मौके पर नवयुवक बर्णवाल संघ बिष्णुगढ़ के अध्यक्ष नितेश कुमार बर्णवाल, सचिव नीतीश कुमार, सह-सचिव विजय कुमार बर्णवाल, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार बर्णवाल, मीडिया प्रभारी रोहित कुमार बर्णवाल, संयुक्त सचिव आदर्श बर्णवाल, राजेश बर्णवाल, दीपक कुमार बर्णवाल समेत कई लोग उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply