Advertisement

दो दलों के वर्चस्व की लड़ाई मे छले जा रहे विस्थापित, बेरोजगार-लक्ष्मण

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो कोयलांचल में इन दिनों झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा नए आउटसोर्सिंग में वर्चस्व को लेकर तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उक्त बातें भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने 13 दिसंबर को जैनामोड़ में प्रेस को बताया।

नायक ने कहा कि कांग्रेस (Congress) और झामुमो के लोग अपना आर्थिक पक्ष को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता विस्थापितों और बेरोजगारों को छलने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोलियरियों में वर्चस्व स्थापित करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा शक्ति प्रदर्शन और आंदोलन किया जा रहा है। इसके साथ हीं डीवीसी के बोकारो थर्मल में भी शक्ति प्रदर्शन किया गया। मौके पर भाजपा फुसरो मंडल के अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, वरीय नेता दिनेश सिंह, मनोज कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *