Advertisement

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले (Bokaro district) के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में 13 दिसंबर को आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जहां जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारियों की अगुवाई में ऑन स्पॉट दर्जनों मामलों का निष्पादन कर सरकार (Government) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के रानीपोखर पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के लंका पंचायत, गोमियां प्रखंड के झिरके पंचायत, नावाडीह प्रखंड के चपरी पंचायत, चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्धा दक्षिणी पंचायत, जरीडीह प्रखंड के अराजू पंचायत, चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 21, नगर परिषद फुसरों के वार्ड क्रमांक 21 में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने पंचायत परिसरों में लगे सभी स्टाल का भी निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच क्रमवार जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के बीडीओ/सीओ एवं प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों ने समस्या सुनी। मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

ज्ञात हो कि आपके अधिकार – आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गए। जिन्हें क्रमवार आहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जाएंगे।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 14 दिसंबर को चास प्रखंड के अलकुशा पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के महाल पुर्वी पंचायत, गोमियां प्रखंड के कुंदा पंचायत, आदि।

कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत, जरीडीह प्रखंड के बेलडीह पंचायत, पेटरवार प्रखंड के पेटरवार पंचायत, चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 22, नगर परिषद फुसरो के वार्ड क्रमांक 22 में किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *