Advertisement

जीर्णोद्धार कर हरि मंदिर का होने लगा है रंगाई व पेंटिंग

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarwar block) के हद में अंगवाली गांव स्थित सार्वजनिक श्रीहरि मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने उपरांत ऊपर गुंबद से नीचे तक रंगाई व पेंटिंग का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

बता दें कि अंगवाली स्थित श्रीहरि मंदिर निर्माण समिति, सार्वजनिक पूजा समिति, मानस समिति व ग्रामीणों की आम सहमति से मंदिर के ऊपर जीर्णोद्धार शुरू किया गया था। बीते वर्ष से ही मंदिर में पूजा-पाठ स्थगित किया किया गया है।

यह भी बता दें, कि दक्षिण भारत के महाराष्ट्र व अन्य राज्य (State) के कारीगर इस मंदिर का जीर्णोद्दार कार्य पूर्ण किया था। वर्तमान में जय सेवालाल मंदिर कंशट्रक्सन ग्रुप नांदेड़ (महाराष्ट्र) जाधव बंधु कार्य कर रहे हैं। बालाजी गिरधारी जाधव ग्रुप के प्रधान हैं। मंदिर की पेंटिंग व डिजाइन का कार्य जारी है।

इस नेक कार्य में स्थानीय ग्रामीण रहिवासी एवं बाहर के प्रतिनिधि मोटी राशि सहयोग कर रहे हैं। फिलवक्त्त ग्रामीण इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि जितनी जल्द कार्य पूरी हो और पुनः मंदिर में श्रीहरि जी की पूजा विधिवत प्रारंभ हो सके।
.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *