जीएम ने ऑनलाइन कोनार साइडिंग से लोडिंग का किया शुभारंभ
एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में करगली रेस्ट हाउस में 12 दिसंबर को बीएंडके (B&K) क्षेत्रीय प्रबंधन और क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ बैठक संपन्न हुई। इस दौरान सभी एसीसी सदस्यों की उपस्थित में जीएम एम के राव ने कोनार साइडिंग से रेक लोडिंग का ऑनलाइन शुभारंभ किया।
महाप्रबंधक एम के राव ने कोनार साइडिंग शुरू करने में सहयोग देने हेतु क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से सभी कार्मियों, क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्यों, कल्याण एवं सुरक्षा समिति के सदस्यों, ग्रामीणों, विस्थापितों एवं अन्य हितधारकों को साधुवाद दिया।
बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों ने क्षेत्र से सम्बंधित समस्या से प्रबंधन को अवगत कराया। महाप्रबंधक बोकारो एवं करगली ने शीघ्र ही सभी समस्याओं का निष्पादन करने का आश्वासन दिया।
बैठक में परियोजना पदाधिकारी डीके गुप्ता, एसओपी राजीव कुमार, अधिकारी(कार्मिक), क्षेत्रीय प्रबंधक उत्खनन, क्षेत्रीय सेल्स अधिकारी मनोज सिंह एवं क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी मनोरंजन सिंह सहित एसीसी सदस्यों में सुशील सिंह, ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, विनय पाठक, गणेश प्रसाद महतो, विजय भोई आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply