Advertisement

भीषण दुर्घटना में 3 की मौत 15 घायल

नवी मुंबई। मुंबई -पुणे एक्सप्रेस वे पर बीती रात करीब 2 बजे एक बस भीषण रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोरघाट के पास मुंबई  की तरफ आ रहे बस ने सीमेंट मिक्सर वाहन को जोरदार टक्कर मारी, इस दुर्घटना में मौके पर ही 3 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि बस ड्राइवर सहित 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी अनुसार मुंबई -पुणे एक्सप्रेस वे पर देर रात यह हादसा हुआ। बोरघाट में सड़क का काम (Road work in borghat) चल रहा है। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। निजी बस का चालक गंभीर रूप से घायल है। इस तरह 15 यात्रियों को मामूली चोटें आर्ईं।

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी उपचार केंद्र (Nearest Treatment Center) में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस हादसे के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेस -वे पर घंटों ट्रैफिक जाम रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *