Advertisement

भाकपा माले ने दी सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में साड़म में भाकपा माले (Bhakpa Male) ने दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

भाकपा माले गोमियां प्रखंड कमिटी ने 10 दिसंबर को साड़म बाजार में जनरल विपिन रावत उनकी पत्नी समेत कुल 13 लोग जो हैलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। उनके लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। माले नेत्री शोभा देवी एवं माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

सीडीएस विपिन रावत काफी साहसी व्यक्ति थे और सेना के आधुनिकीकरण में इनका अहम भूमिका था। कहा कि जनरल रावत सेना के कई अहम् मोर्चे में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि सेना के इतने बड़े अधिकारी का हेलीकाप्टर में दुर्घटना से मौत होना देश के लिए एक बड़ा सवाल है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर अविलंब कार्यवाई करने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में मोहन प्रसाद ठाकुर, विष्णुलाल सिंह, सुरेश साव, नागेशवर रजक, मैमून खातून, मनोवर राय सहित कई लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *