Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओ ने शिव, हनुमान और दुर्गा मंदिर में चलाया साफ अभियान

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP Workers) ने 10 दिसंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर स्थित शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में साफ़-सफाई अभियान चलाया। जिसमे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मौके पर उपस्थित भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह और मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र में आएंगे और श्री विश्वनाथ धाम जनता को समर्पित करेंगे। इसके लोकार्पण के साथ ही बदलते भारत की नई तस्वीर पूरी दुनियां देख सकेगी।

इस ऐतिहासिक पल को यादगार तथा ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले में भाजपा कार्यकर्त्ता हरेक मंडल के मंदिरों तथा शिवालयों में साफ़-सफाई का अभियान चलाएंगे।

मालूम हो कि सैकड़ों साल बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का जीर्णोद्धार हो रहा है। भव्य लोकार्पण की तैयारी की जा रही है, ताकि देश और विश्व भर के लोग इस पल के साक्षी बनें और अपनी आने वाली पीढ़ियों को श्रीकाशी विश्वनाथ के जीर्णोद्धार के काम की सफलता के बारे में बता सकें। लोग सैकड़ों सालों तक इसे याद रखेंगे।

मौके पर रामकिंकर पांडेय, दिनेश सिंह, वैभव चौरसिया, रमेश स्वर्णकार, नवल किशोर सिंह, शंकर सिन्हा, भरत वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *