Advertisement

विष्णुगढ़ में शोक सभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। दिवंगत सीडीएस विपिन रावत (CDS Bipin Rawat), उनकी धर्म पत्नी समेत भारतीय सेना के 12 जवान जो चॉपर पर सवार थे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके क्रैश होने के कारण दिवंगत हो गए।

देश को हुए इस अपूर्णीय क्षति को भावपूर्ण श्रद्धांजली देने के लिए वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र के द्वारा हजारीबाग जिला के हद में संकट मोचन मंदिर हॉस्पिटल चौक विष्णुगढ़ के प्राँगण में शोक सभा का आयोजन किया गया।

आयोजित शोकसभा में विष्णुगढ़ के प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी जगलाल मुंडा, सीओ रामबालक कुमार के अलावा अशोक गुप्ता, वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र के संचालक ऋत्विक मिश्रा, अरविंद लाहकर, मिथलेश बर्मन, ओमकार नाथ शर्मा, आदि।

वरुण कुमार, मो इकबाल खान, राजू श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, महेंद्र, दामोदर महतो, राजेन्द्र पांडेय, प्रभात प्रसाद, सुनील अकेला, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *