Advertisement

चलकरी में समाजसेवी मनसा केवट की 19वीं पुण्यतिथि मनी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarwar block) के हद में चलकरी गांव में 10 दिसंबर को समाजसेवी मनसा केवट की 19वीं पुण्यतिथि सादगी से मनाई गई। मौके पर एक श्रद्धांजलि सभा आहूत कर उपस्थित रहिवासियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए झामुमो के वरीय नेता काशीनाथ केवट ने कहा कि जनांदोलनों में वे हम सब को सदा उत्साहित करते रहे। चलकरी उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया पंचानन मंडल ने कहा कि स्वर्गीय मनसा केवट हमलोगों के प्रेरणाश्रोत रहे हैं। उनके द्वारा किए गये सामाजिक कार्यो को कभी भुलाया नही जा सकता।

अन्य गणमान्यों ने भी उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि समाज के लिए उनका योगदान अनुकरणीय रहा है। मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।

यहाँ अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के सदर मो वाजिद तथा नायब सदर अब्दुल कयूम ने कहा कि अल्लाह महरूम मनसा केवट की मगफिरत फरमायें और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में जगह दें। अध्यक्षता कांग्रेसी नेता अशोक मंडल एवं संचालन विरेन्द्र करमाली ने किया।

मौके पर झामुमो के वरीय नेता काशीनाथ केवट सहित मुन्ना गिरी, मो जहांगीर, मोईनुद्दीन अंसारी, निमाई चंद्र मंडल, मो कुतबुद्दीन, चुनीलाल केवट, नागेंद्र गिरी, सुखदेव केवट, आजाद अंसारी, करीम अंसारी, अंगद केवट, सरफराज अंसारी, राम प्रसाद केवट, माले नेता नारायण केवट आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *