एस.पी.सक्सेना/बोकारो। रैयत विस्थापित मोर्चा जारंगडीह शाखा द्वारा बीस सूत्री मांगो को लेकर 9 दिसंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ वार्ता किया गया। वार्ता में प्रबंधन द्वारा मोर्चा (Morcha) द्वारा प्रस्तुत मांगो को लेकर 15 दिनों का समय मांगने की सहमती के बाद वार्ता संपन्न समाप्त किया गया।
कथारा महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रिय उपाध्यक्ष एवं सीसीएल आरएनआर कमिटी सदस्य इकबाल हुसैन ने कहा कि विस्थापितो की जायज मांगों पर यदि प्रबंधन समय रहते सकारात्मक पहल नहीं करती है तो मोर्चा पुरे क्षेत्र का चक्का जाम करने को बाध्य होगी।
केंद्रीय सचिव रामचंद्र उरावं ने आश्चर्य वयक्त करते हुए कहा कि बीते माह एक नवंबर को महाप्रबंधक कार्यालय पर मोर्चा द्वारा विशाल प्रदर्शन के बावजूद क्षेत्रीय प्रबंधन की नजर में मोर्चा की कोई अहमियत नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधन विस्थापित रैयतों की मांगो को पुरा नहीं करती है तो मोर्चा अपनी ताकत दिखा देगी।
मोर्चा के जारंगडीह शाखा अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा सकारात्मक वार्ता किया गया। जिसमें अधिकांश मांगो पर प्रबंधन ने अपनी सहमती जताते हुए कुछ मांगों पर मुख्यालय स्तर पर उच्चाधिकारियों से बात करने हेतू 15 दिनों का समय मांगा गया। जिसे मोर्चा ने स्वीकार कर लिया।
वार्ता में उपरोक्त के अलावा मोर्चा के सचिव फेनी राम सोरेन, कथारा पंचायत के पूर्व मुखिया मो. मुस्ताक, उप सचिव शाने रजा, कोषाध्यक्ष मो.नईम, इकबाल अहमद, शमशुल हक, मो. बलाल, रुस्तम अंसारी, समशुद्दीन अहमद, महेंद्र मुंडा, बद्री मुंडा, फिरोज मुंडा, सलीम अंसारी, वसारत हुसैन, मो. सदिक अंसारी, मो. मंजूर आलम, रुस्तम अंसारी, आदि।

इसहाक अंसारी, मुमताज, बाबुजान, सेवालाल सोरेन, विनोद सोरेन, जबकि प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक योजना एवं परियोजना एसएन शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन जयंत कुमार, जारंगडीह के प्रभारी परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश कुमार सिन्हा, आदि।
साइडिंग प्रबंधक देवनंदन कुमार, उप प्रबंधक सीएसआर चंदन कुमार, उप कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल, सर्वेयर भोला शर्मा, सहायक प्रबंधक पर्यावरण श्याम सुंदर पाल, कार्मिक विभाग के पर्सनल असिस्टेंट शब्बीर अहमद अंसारी आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply