Advertisement

खाद संकट के खिलाफ किसानों ने किया सड़क जाम

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। खाद किल्लत से परेशान किसानों ने 7 दिसंबर को समस्तीपुर ग्रामीण क्षेत्र के पोखरैरा पंचायत के सिलौत दुर्गा स्थान के पास सड़क जाम कर विरोध जताया। जाम का नेतृत्व किसान महासभा के टिंकू यादव, रामचंद्र पासवान, सोनेलाल राय, अनील चौधरी, बिन्देश्वर राय आदि ने कर रहे थे।

मौके पर किसान नेता टिंकू यादव ने कहा कि आलू, मक्का, सब्जी, सरसों, गेहूं आदि फसल लगाने का माकूल वक्त है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में खाद की जरूरत है। प्रचुर मात्रा में खाद उपलब्ध होने की बात बताई जाती है, पर किसान को उपलब्ध कराने के बजाये खाद माफिया को उपलब्ध करा दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिले में 12 सौ रूपये का डीएपी 4 हजार रूपये तक की उंची दर पर बेची जा रही है। प्रखंड को मिला खाद दूसरे प्रखंडों एवं जिला में भेजकर कालाबाजारी कराया जा रहा है। यह किसानों के साथ घोर अन्याय है। किसान महासभा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द खाद किल्लत दूर नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने धान खरीद में नमी सीमा एवं खाता- खेसरा की अनिवार्यता समाप्त करने, दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, मृत किसानों को मुआवजा देने की मांग सरकार से की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *