Advertisement

सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह के पास फोरलेन में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई।

वहीं इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीजीएच रेफर कर दिया गया। इस हादसे में कसमार थाना क्षेत्र के रहने वाले श्रीधर महतो और उसकी ढाई साल की पुत्री की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में श्रीधर की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 दिसंबर की संध्या चास से लौटने के दौरान श्रीधर महतो अपनी पत्नी व पुत्री को लेकर बाइक से घर मंजुरा लौट रहे थे। वे पुपुनकी अपने ससुराल गए थे।

जहां से परिवार के साथ मोटरसाइकिल (Motorcycle) से लौट रहे थे। लौटने के क्रम में जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह पास सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक CG04HT/5017 की चपेट में आ गए।

घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीण रहिवासियों ने तात्काल घायलों को एंबुलेंस से जैनामोड़ रेफरल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने श्रीधर तथा उसकी पुत्री को मृत घोषित कर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *