Advertisement

विधायक ने किया कोरोना वैक्सिनेशन सर्वे कैम्प का उद्घघाटन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में होसिर में 5 दिसंबर को कोरोना वैक्सिनेशन सर्वे कैंप का उद्घघाटन किया गया। इस अवसर पर गोमियां विधायक (Gomian MLA) ने विधिवत फीता काटकर सर्वे कैंप का उद्घघाटन किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नही है। इसलिए इससे बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सिनेशन ही है।उन्होंने कैम्प के माध्यम से लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जो लोग अभी तक वैक्सीन नहीं लिए है, वे जल्द से जल्द ले लें।

विधायक ने कहा कि ग्लोबल इंफ्राटेक सोलरीज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी कोरोना वैक्सिनेशन पर सर्वे कर रही है। लोगो को इनके कार्यो में सहयोग करना चाहिए, जिससे कि सरकार के पास वैक्सिनेशन का सही आंकड़े उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन नाम के कोरोना का नया वायरस भारत में दस्तक दे चुका है, इसलिए लोग मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंस का पालन अवश्य करें।

होसिर पश्चिमी पंचायत भवन परिसर में ग्लोबल इंफ्राटेक सोलरीज प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में एवं यश आशीष ग्लोबल इंफ्राटेक के बैनर तले कोरोना वैक्सिनेशन सर्वे कैम्प का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर यश आशीष ग्लोबल इंफ्राटेक के स्टेट हेड नागेश्वर कुमार ने बताया कि झारखंड के प्रत्येक जिला, प्रखंड एवं पंचायतों में कोरोना वैक्सिनेशन का सर्वे कराया जायेगा, जिससे कि सरकार के पास इसके सही डाटा उपलब्ध हो सके।

साथ ही वैसे लोग, जिन्होंने अभी तक कोरोना का वैक्सीन नहीं लिया है, उन्हें वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बोकारो जिले में इस कार्य को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए मुकेश यादव को कम्पनी के माध्यम से नियुक्त किया गया है।

मौके पर पंचायत के निवर्तमान मुखिया नन्दू प्रजापति, रंजीत प्रजापति, विनय साव, संदीप मिर्धा, मनोज सिंह, अरुण पासवान, रंजीत साव, गोलू सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *