प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के करम्बा में एक धान खेत में 5 दिसंबर की दोपहर लगभग तीन बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर बगोदर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।
बताया जाता है कि अज्ञात शव की सूचना मिलने के बाद आसपास के गाँव के ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी तब हुई जब महिलाएं धान काटने के लिए खेत गई हुई थी। शव देखते ही महिलाएं गाँव वालो को जानकारी दी।
जिसके के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बगोदर पुलिस को दिया गया। सुचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाने ले गये।
समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। वही मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक युवक गंजी जंघिया पहने हुए है। उम्र लगभग 22 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है। बगोदर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।
![]()












Leave a Reply