Advertisement

सीएम के दौरे को लेकर डीडीसी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

डालमिया सीमेंट प्लांट की दूसरी इकाई स्थापना कार्यक्रम का मामला

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो (Bokaro) के उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, अपर समाहर्ता सदात अनवर, क्षेत्रीय निदेशक जियाडा कीर्तिश्री, एसडीओ चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत,आदि।

मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार (DSP Mukesh Kumar) आदि पदाधिकारियों ने 4 दिसंबर को बालीडीह स्थित डालमिया सीमेंट प्लांट की दूसरी इकाई स्थापना कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। ज्ञात हो कि आगामी 6 दिसंबर को राज्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इकाई स्थापना की आधारशिला रखेंगे।

पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड स्थल, कार्यक्रम स्थल, उसकी सुरक्षा व्यवस्था, आने वाले अगंतुकों आदि के संबंध में डालमिया कंपनी प्रतिनिधियों से विस्तृत जानकारी ली।

उप विकास आयुक्त प्रसाद ने कंपनी प्रतिनिधियों को कार्यक्रम स्थल के समीप बैरिकेटिंग, वाहन पार्किंग आदि को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हो इसे संबंधित पदाधिकारियों को सुनिश्चित करने को कहा।

डीडीसी ने उपस्थित प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी इस बाबत जरूरी दिशा – निर्देश दिया। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, बालीडीह थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *