एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो स्थित राज्य कर उपायुक्त तेनुघाट अंचल कार्यालय में 3 दिसंबर को पेसा कर निबंधन हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मुख्य रूप से राज्य कर उपायुक्त (Deputy Commissioner of state texes) तेनुघाट अंचल फुसरो के कौशल कुमार उपस्थित थे।
इस अवसर पर राज्य कर पदाधिकारी संगीता सुरीन ने कहा कि जिनका वार्षिक सलाना बिक्री ₹5 लाख से अधिक है उसे पेसा कर के भुगतान के दायरे में लाया गया है। उन्होंने कहा कि पेसा कर से संबंधित निबंधन भुगतान एवं रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है।
पेसा कर में निबंधन लेकर देय बकाया पेशा कर का भुगतान करना है। पेसा कर के माध्यम से देय बकाया राशि का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। जिन व्यक्तियों, व्यवसायियों, नियोक्ताओं आदि ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं वे 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक कार्य अवधि तक में वाणिज्य कर कार्यालय तेनुघाट अंचल फुसरो में जेपीटी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
पेसाकर निबंधन/ इनरालमेंट आवेदन करवा कर निबंधन प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी नोडल पदाधिकारी आशुतोष कुमार राज्य- कर उपायुक्त तेनुघाट अंचल फुसरो से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
मौके पर आशुतोष कुमार ने कहा कि अभी तक 3000 लोग निबंधन करा चुके हैं। जो इस दायरे में आते हैं उनको अधिक से अधिक संख्या मे जोड़ना है। मौके पर प्रधान लिपिक मनोज कुमार सिंह, सीए सुमित कुमार बंसल, एडवोकेट मनोज सिंह, विमलेश सिंह, व्यवसायी दिनेश सिंह सहित भूदेव भूषण, सत्येंद्र पंडित, मोहम्मद सरफराज आदि मुख्य रूप से मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply