मामले में 6 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह) गिरिडीह जिला (Bokaro district) के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको गांव में बीते 2 दिसंबर की देर रात्रि एक घर में 3 अज्ञात चोर चोरी करने की नियत से घुसे। गृह स्वामी के जगने के कारण दो चोर भाग गए, लेकिन ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।
जिससे उक्त चोर गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे दिन 3 दिसंबर की सुबह इसकी सूचना बगोदर पुलिस को मिली। पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल आरोपी चोर को बगोदर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहाँ डॉक्टरो ने जान्चोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चलनियाँ गाँव के सुनिल पासी के रुप में हुई है।
इस संबंध में बगोदर सरिया एसडीपीओ (SDPO) नौशाद आलाम ने कहा कि सूचना मिली थी कि खेतको गाँव में दशरथ महतो के घर तीन चोर चोरी करने घुसे थे। इस दौरान गृहस्वामी के जागने के कारण दो चोर भाग निकले, जबकि एक चोर को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया, और बाँध कर रखा है।

बगोदर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहाँ आरोपी चोर गंभीर रूप से घायल था। जिसे इलाज हेतू बगोदर समुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया। जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ के अनुसार उक्त घटना में 14 नामजाद लोगों को अभियुक्त बनाया है। जिसमें 6 नामजद लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में दशरथ महतो, घनयाम महतो, नारायण महतो, जगदीश महतो, हिरालाल महतो तथा गजाधर महतो शामिल है। बता दें कि समय समय पर बगोदर पुलिस प्रशासन की ओर मॉब लिचिंग को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाता रहा है। बावजूद इसके उक्त घटना घटित हो गया।
![]()












Leave a Reply