प्रहरी संवाददाता/जैनामोड़ (बोकारो)। देश के प्रधानमंत्री (Prime minister) नरेन्द्र भाई मोदी की गलत राजनीतिक निर्णय ने देश की आर्थिक स्थिति को बर्बाद कर दिया है। देश का जीडीपी काफी नीचे गिर गया है।
पेट्रोल, डीजल, खाद्यान्न समग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की महंगाई चरम सीमाओं को पार कर गयी है। आम आदमी महंगाई के कारण त्रस्त हो कर त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री को झुठ बोलकर विदेश घूमने से फुर्सत नहीं है।
उक्त बातें बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रख़ंड के एजी नर्सिंग कॉलेज ढाहीटांड़ में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की मनमर्जी, बढ़ती महंगाई, आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट के विरोध में जनजागरण अभियान यात्रा चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार की मनमर्जी के खिलाफ ग्रामीणों और आम जनता को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
जनजागरण के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग, गिरते डीजीपी दर को नियंत्रित करने की मांग, पेट्रोल, डीजल, खाद्यान्न समग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दर को नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक स्थिति नियंत्रित नहीं होगा कांग्रेस पार्टी जोरदार आंदोलन करती रहेगी। वार्ता के दौरान मुख्य रूप से बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मंजूर अंसारी, जरीडीह प्रख़ंड महासचिव मुरलीधर साव, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुमन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply