Advertisement

जिले के सभी प्रखंडों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

आम जनों को विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले (Bokaro district) के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में एक दिसंबर को आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम (Programme) का आयोजन किया गया।

जहां जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारियों की अगुवाई में ऑन स्पाट दर्जनों मामलों का निष्पादन कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन एक दिसंबर को बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के हैसाबातु पुर्वी पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के कुसुमकियारी पंचायत, गोमियां प्रखंड के ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत, बेरमो प्रखंड के जरीडीह पश्चिमी पंचायत, नावाडीह प्रखंड के नारायणपुर पंचायत, आदि।

चंद्रपुरा प्रखंड के घटियारी पंचायत, पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत, जरीडीह प्रखंड के खुटरी पंचायत, कसमार के खैराचातर पंचायत, चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 11, नगर परिषद फुसरों के वार्ड क्रमांक 11 में किया गया।

जहां पदाधिकारियों ने पंचायत परिसर में लगे सभी स्टाल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच क्रमवार जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ/सीओ एवं प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों ने समस्या सुनी। मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गए। जिन्हें क्रमवार आहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जाएंगे।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन दो दिसंबर को चास प्रखंड के बांसगोड़ा पश्चिमी पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के बांसगोड़ा पंचायत, गोमियां प्रखंड के परिलहारी-गुरुडीह पंचायत, आदि।

बेरमो प्रखंड के बेरमो पुर्वी पंचायत, नावाडीह प्रखंड के कंजकिरो पंचायत, चंद्रपुरा प्रखंड के रंगामाटी दक्षिणी पंचायत, पेटरवार प्रखंड के मायापुर पंचायत, चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 12, नगर परिषद फुसरो के वार्ड क्रमांक 12 में किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *