Advertisement

उप विकास आयुक्त ने सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक

आगामी 11 दिसंबर को प्रमंडल स्तर पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री द्वारा परिसंपत्ति वितरण का मामला

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद ने एक दिसंबर को जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में आगामी 11 दिसंबर को हजारीबाग में प्रस्तावित प्रमंडल स्तर पर आपके अधिकार – आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।

मौके पर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार आदि उपस्थित थे।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि आगामी 11 दिसंबर को हजारीबाग में प्रमंडल स्तर पर आपके अधिकार–आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का मेगा शिविर आयोजित किया जाना है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जाना है।

उन्होंने सभी विभागों से विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों की संख्या की जानकारी ली एवं कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से शामिल होने वाले लाभुकों के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने सभी विभागो यथा कृषि, मत्स्य, गव्य विकास, भूमि संरक्षण, जेएसएलपीएस, कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, वन प्रमंडल, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, समाज कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग आदि के पदाधिकारियों को विभिन्न योजनावार प्रगति प्रतिवेदन के साथ अगली बैठक में प्रस्तुत होने को कहा। इस मुद्दे पर अगली बैठक आगामी 3 दिसंबर को रखा गया है।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आईलीन टोप्पो, जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा, जिला कल्याण पदाधिकारी रविशंकर मिश्रा, जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी मनोज कुमार मनी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, भूमि संरक्षण पदाधिकारी बृज लाल,आदि।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रकाश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी मारकेश हेम्ब्रम, सहायक श्रम आयुक्त हरेन्द्र सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद फुसरो मनोज कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *