Advertisement

ममता देवी के लिए जन समर्थन मांगते समाजसेवी मुकेश कुमार सोरेन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद तुलबुल पंचायत में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मुखिया पद के लिए इन दिनों ममता देवी के समर्थन में जन समर्थन मांगते नजर आ रहे हैं समाजसेवी मुकेश कुमार सोरेन।

मुखिया उम्मीदवार के रूप में मुकेश कुमार सोरेन ने 31 अक्टूबर को ममता देवी के लिए जन समर्थन मांगते हुए कहा कि पूरे पंचायत में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्ध महिला पुरुषों को पेंशन, विधवा पेंशन एवं तुलबुल पंचायत में चहुमुखी विकास करने की बात कही। साथ हीं कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान पहली प्राथमिकता होगी।

साथ ही कहा कि पद एक बार मिलता है, अगर सेवा नहीं कर पाया तो दूसरी बार मौका मत दीजिएगा। उन्होंने चुनाव जितने पर राम राज लाने की बात कही। कहा कि गरीब हूं, गरीब का हाल जानता हूं। इसलिए गरीबों की सेवा करूंगा। पेड़ अच्छा लगाने से फल भी अच्छा मिलेगा की बात कही।

मौके पर समाजसेवी फिकरू साव, सेवा साव, जगत प्रजापति, प्रदीप मुर्मू , मोहन साव, प्रयाग केवट, उमेश साव, सुनिल साव, अमित प्रजापति, मुन्ना साव, संदीप कुमार मंडल, छोटेलाल तुरी, सुधीर कुमार, प्रीतम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *