Advertisement

समीक्षा बैठक में समिति द्वारा बुजुर्ग अभिभावकों को किया गया सम्मानित

दुर्गा मंडप में पूजा के अवसर पर अभिभावकों की भूमिका सराहनीय-समिति

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप प्रांगण में दुर्गा पूजा समिति (Durga puja Committee)  के पूजा उपरांत समीक्षा बैठक आयोजित कर पूजा संपूर्ण होने में आम लोगों के द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर पूजा समिति की ओर से क्षेत्र के तमाम धर्म-पिपासुओं बधाई दी गई।

बैठक में प्रत्येक वर्ष अभिभावकों की भूमिका में मार्गदर्शन देने वाले बुजुर्ग रहिवासी एम एन प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद शाही, आरआर मेहता आदि का पूजा कमेटी की ओर से सम्मान किया गया। बैठक की अध्यक्षता तपेश्वर चौहान ने की।

उपस्थित सभी समिति के लोगों को अभिभावकों ने कहा कि पूजा सिर्फ कर्तव्य का बोध नहीं कराता, बल्कि हमेशा सही मार्गदर्शन मिल सके इसके लिए भी प्रेरणा मिलती है।

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सी एस प्रसाद, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, विजय यादव, राकेश कुमार, अरविंद कुमार सिंह, पवन कुमार, सुरेश महतो, अमनदीप सिंह, सुजीत मिश्रा, बिंदु चंद हेंब्रम, महेंद्र चौहान, रवि कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *