Advertisement

तेनुघाट चित्रगुप्त पूजा कमिटी का गठन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। कायस्थ समाज का महापर्व चित्रगुप्त पूजा को लेकर 28 अक्टूबर को बोकारो जिला (Bokaro district)  के हद में तेनुघाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अजीत कुमार लाल ने की। इस अवसर पर पुरानी कमिटी को भंग कर नयी कमिटी का गठन किया गया।

बैठक में सबसे पहले बीते साल चित्रांश परिवार के दिवंगत कुमार अनंत मोहन सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, राजेश्वर प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद वर्मा, देवेन्द्र प्रसाद वर्मा के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।

उसके बाद वर्ष 2021 के लिए सर्वसम्मति से चित्रगुप्त पुजा करने के लिए नयी कमिटी का गठन किया गया। साथ ही कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पुजा करने का निर्णय लिया गया।

कमिटी में संरक्षक मोहन प्रसाद श्रीवास्तव, हरि शंकर प्रसाद, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, मोलेश्वर प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, बिपिन बिहारी लाल एवं दिलीप कुमार सिन्हा, अध्यक्ष अजीत कुमार लाल, कार्यकारी अध्यक्ष रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, रमेंद्र कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन, उपाध्यक्ष लाला त्रिपुरारी लाल, अनील कुमार लाल, सुजीत कुमार सिन्हा, संजय अम्बष्ठ, सचिव आनंद कुमार श्रीवास्तव, संगठन सचिव नवीन कुमार सिन्हा, आदि।

वेंकट हरी विश्वनाथन, संयुक्त सचिव सुभाष कटरियार, शुभम श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव (मुन्ना), कोषाध्यक्ष रतन कुमार सिन्हा, उप कोषाध्यक्ष विजय कुमार अंबष्ट, गोपाली विश्वनाथन, निलेश कुमार, कार्यालय सचिव तरूणी प्रकाश श्रीवास्तव, अजय कुमार अम्बष्ठ, मिथलेश कुमार,आदि।

संतोष कुमार श्रीवास्तव (मिठ्ठू), विनय कुमार सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य संतोष कटरियार, शंकर सिन्हा, दीपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शैलेश कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, सोनू सचिन, रोहित सिन्हा को चयनित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *