एकता दिवस के रूप में मनेगा दिवंगत सूर्यनाथ सिंह की पुण्यतिथि

श्रमिक हितों के संरक्षक व् भ्रष्टाचारियों के संधारक के रूप में चर्चित थे सूर्यनाथ बाबू

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। जनता मजदूर संघ सीसीएल (CCL) के रीजनल सचिव स्व: सूर्यनाथ सिंह एक ऐसा श्रमिक नेता थे। जो राष्ट्र हित, श्रमिक हित, कंपनी हित तथा भ्रष्टाचारियों के विरोध का काम अजीवन करते रहे।

वह सरल व विनम्र व्यवहार के साथ-साथ सादगी पूर्ण रहन-सहन के लिए न सिर्फ बेरमो कोयलांचल बल्कि संपूर्ण सीसीएल और बीसीसीएल (CCL and BCCL) में विख्यात थे।

कहा जाता है कि जिस श्रमिक का कोई सहारा नहीं होता था। जब सूर्यनाथ बाबू  के पास जाता तो वह उसे भरपूर सहयोग करते थे। उसको वाजिब हक दिलाकर ही दम लेते थे।दूसरी ओर कंपनी और राष्ट्र का अहित करने वाले चाहे कोई अधिकारी या कर्मचारी हो।

जब भी मामला उनके संज्ञान मेंआया, उन्होंने भ्रष्टाचारियों को दंडित कराने का पुरजोर प्रयास किया। उनके पास भ्रष्टाचारियों की करतूत के ऐसे सटीक और पक्का प्रमाण होते थे, कि उनके आरोप से उभरना किसी के लिए संभव नही होता था। कई भ्रष्ट कर्मियों के साथ-साथ कुछ जीएम भी उनके आरोप के कारण नपे गए।

स्व: सिंह के घर का दरवाजा जरूरतमंदों और श्रमिकों के लिए 24 घंटे खुला रहता था।श्रमिक हितों की रक्षा के लिए वह हमेशा डटे रहे। वर्ष 2014 के 28 अक्टूबर को श्रमिक जगत के क्षितिज पर यश और कृति के प्रकाशपुंज लिए सूर्यस्ताचल में लीन हो गया।

उनकी आभा से आज भी कई श्रमिक और श्रमिक नेता ऊर्जा प्राप्त कर रहे हैं। स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह एनसीडीसी से नौकरी शुरू की, जो बाद में सीसीएल में परिणत हो गया। वह करगली वाशरी के फोरमैन इंचार्ज के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

स्वर्गीय सिंह मजदूर आंदोलन और श्रमिक यूनियन में सक्रिय भूमिका अजीवन निभाया। न कभी झुके और न कभी बिके। वह बेदाग श्रमिक नेता रहे हैं। वह बिंदेश्वरी दुबे, राम सुंदर दास, रामदास सिंह, बसावन सिंह, मिथिलेश कुमार सिन्हा और सूर्यदेव सिंह के यूनियनों में काम किया।

हिंद मजदूर सभा बिहार और झारखंड (Jharkhand) के वह कई वर्षों तक प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। जनता पार्टी और भाजपा में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। वह आजीवन जनता मजदूर संघ सीसीएल रीजनल सचिव पद पर बने रहे। दिवंगत सूर्यनाथ बाबू ने झाविमो के वरीय नेता के रूप में बेमिसाल कार्य किया।

महिला मंडल (विवाह मंडप) करगली बेरमो में 28 अक्टूबर को स्वर्गीय सिंह की सातवीं पुण्य तिथि में सांसद, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व मंत्री लालचंद महतो, विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, पूूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, विधायक बिरंची नारायण सहित कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य शामिल होंगे।

 182 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *