Advertisement

झुंझको में 340 लोगों को लगा कोविड-19 का वैक्सीन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health center)  की स्वास्थ्य टीम द्वारा 27 अक्टूबर को चलकरी दक्षिणी पंचायत के हद में झुंझको सलगा बारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में 18+45+एवं 60+के कुल 340 लोगों को कोविड-19 का वेक्सिन लगाया गया।

जानकारी के अनुसार यहां 350 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य था, जिसमें दस वेक्सिन फाइल को सीएचसी लौटा दिया गया। स्वास्थ्य टीम में एएनएम माधुरी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, डाटा इंट्री ऑपरेटर गणेश कुमार, मुनेश दुबे, सहिया संपुरा देवी उपस्थित थी। पंचायत की ओर से ग्राम प्रधान श्याम रजवार, कौशल रजवार, महिला ग्रुप की नेहा, सुनीता, गीता, रीता आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *