Advertisement

बोकारो पहुंचकर मुख्यमंत्री ने स्व. शम्भुनाथ यादव को दी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren)  26 अक्टूबर को निजी दौरे पर बोकारो पहुंचें। जहां हवाई अड्डे पर जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं जिला उपायुक्त (District Deputy Commissioner)  कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री सोरेन यहां से सड़क मार्ग से बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर चार ए स्थित अपने पारिवारिक मित्र स्व. शम्भुनाथ यादव के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। वहां उन्होंने दिवंगत शम्भुनाथ की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने परिजनों को दुःख के इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने स्व. यादव की परिजनों से मुलाकात की।

वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय रहिवासियों से भी कुछ समय के लिए मिले। मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद समेत जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारीगण व अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *