विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में गोमियां प्रखंड जिला परिषद भाग संख्या दो से उम्मीदवार के रूप में दूसरी बार चुनाव में आने का फैसला निवर्तमान जिला परिषद सदस्य शालनी भारती ने किया।
निवर्तमान जिप सदस्य भारती ने अपने कार्यकाल के संबंध में 25 अक्टूबर को बताया कि क्षेत्र में उन्होंने महत्वपूर्ण चीज विवाह मंडप देने का कार्य किया। कई जगहो में समय पर ट्रांसफार्मर (Transformer) देने का कार्य किया है।
साथ ही वैश्विक महामारी कोविड-19 के समय में घूम घूम कर लोगों के बीच माक्स एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। उन्होंने कहा कि वे अपने निजी मद से गरीबों के बीच जाकर सूखा अनाज वितरण करने का काम किया और आज भी वह लोगों की मदद के लिए हमेशा खड़ी है।
अगर जनता ने चाहा तो वे दोबारा सेवा करने का दूसरा मौका जरूर देगी। मौके पर कोपेश्वर यादव, सत्तार खान, अरुण यादव, प्रदीप गुप्ता, मनोज साव, कुश्लेष रजक, दसों उरांव, बंधन रविदास, शारदा नंद श्रीवास्तव सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply