Advertisement

एकता दिवस के रूप में मनेगा सूर्यनाथ सिंह की सातवीं पुण्यतिथि

श्रमिक हितों के संरक्षक और भ्रष्टाचारियों के संधारक थे सूर्यनाथ बाबू

नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। जनता मजदूर संघ सीसीएल (CCL) के पूर्व रीजनल सचिव (Regional Secretary) स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह एक ऐसा श्रमिक नेता थे। जो राष्ट्र हित, श्रमिक हित और कंपनी हित तथा भ्रष्टाचारियों के विरोध का काम अजीवन करते रहे।

वह सरल व विनम्र व्यवहार तथा सादगी पूर्ण रहन-सहन के लिए न सिर्फ बेरमो कोयलांचल बल्कि संपूर्ण सीसीएल और बीसीसीएल में विख्यात थे।

तब कहा जाता था कि जिस श्रमिक का कोई सहारा नहीं होता था। वह जब सूर्यनाथ बाबू के पास जाता तो वह उसे भरपूर सहयोग करते थे। उसको वाजिब हक दिलाकर ही दम लेते थे। दूसरीओर कंपनी और राष्ट्र का अहित करने वाले चाहे कोई अधिकारी या क्लर्क हो, जब भी मामला उनके संज्ञान मेंआया उन्होंने भ्रष्टाचारियों को दंडित कराने का पुरजोर प्रयास किया।

उनके पास भ्रष्टाचारियों की करतूत के ऐसे सटीक और पक्का प्रमाण होता था, कि उनके आरोप से उबरना किसी के लिए संभव नही था। कई भ्रष्ट कर्मियों के साथ-साथ कुछ जीएम भी उनके आरोप के कारण नपे गए।

स्व सिंह के घर का दरवाजा जरूरतमंदों और श्रमिकों के लिए 24 घंटे खुला रहता था।श्रमिक हितों की रक्षा के लिए वह हमेशा डटे रहे। वर्ष 2014 के 28 अक्टूबर को श्रमिक जगत के क्षितिज पर यश और कृति के प्रकाश पुंज लिए सूर्यस्ताचल में लीन हो गया।

लेकिन उनकी आभा का आज भी कई श्रमिक और श्रमिक नेता ऊर्जा प्राप्त कर रहे हैं। स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह एनसीडीसी से नौकरी शुरू की जो बाद में सीसीएल में परिणत हो गया। वह बोकारो जिला के हद में सीसीएल के करगली वाशरी के फोरमैन इंचार्ज के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

स्वर्गीय सिंह मजदूर आंदोलन और श्रमिक यूनियन में सक्रिय भूमिका अजीवन निभाया। न कभी झुके और न कभी बिके। वह बेदाग श्रमिक नेता रहे। वह बिंदेश्वरी दुबे, राम सुंदर दास, रामदास सिंह, बसावन सिंह, मिथिलेश कुमार सिन्हा और सूर्यदेव सिंह के यूनियनों में रहकर मजदूर हित में कार्य किया।

हिंद मजदूर सभा बिहार और झारखंड के वह कई वर्षों तक प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। जनता पार्टी और भाजपा में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। वह आजीवन जनता मजदूर संघ सीसीएल रीजनल सचिव पद पर बने रहे।

स्वर्गीय सूर्यनाथ बाबू ने झाविमो के वरीय नेता के रूप में बेमिसाल कार्य किया। महिला मंडल (विवाह मंडप) करगली बेरमो में 28 अक्टूबर को स्वर्गीय सिंह की सातवीं पुण्य तिथि में गिरिडीह सांसद चौधरी, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय,आदि।

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व मंत्री लालचंद महतो, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, बेरमो के पूूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, बोकारो विधायक बिरंची नारायण सहित कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य शामिल होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *