Advertisement

जनता मजदूर संघ की बैठक संपन्न

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। श्रमिक संगठन एचएमएस से संबद्ध जनता मजदूर संघ की बैठक 23 अक्टूबर को बोकारो जिला   (Bokaro District) के हद में ऑफिसर्स क्लब (Officers club) कथारा में आयोजित किया गया।

अध्यक्षता हरिशंकर सिंह तथा संचालन कमलेश सिंह ने किया। बैठक में श्रमिक समस्याओं सहित युनियन की सदस्य संख्या बढ़ाने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर जमसं के सीसीएल अध्यक्ष हरिशंकर सिंह तथा सचिव रबिंद्र नाथ सिंह ने उपस्थित युनियन प्रतिनिधियों की समस्याओं से अवगत हुए। साथ हीं उसके निदान के उपाय बताये।

इस अवसर पर एचएमएस (HMS) सह सेफ्टी बोर्ड के सदस्य कमलेश सिंह ने श्रमिक समस्याओं को दूर करने को लेकर प्रबंधन के साथ लगातार वार्ता करने की बात कही।

मौके पर वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सुखदेव प्रसाद, युनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक शर्मा, सीसीएल जोनल सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टिनू सिंह, कथारा क्षेत्र के अध्यक्ष बैरिस्टर सिंह, क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद सहित खोखा सिंह, आदि।

दशरथ मुर्मू, डीपी सिंह, अरूण सिंह, गोल्डेन प्रसाद, जितेन्द्र तिवारी, जगदीश महतो, शंकर सिंह, बालेशर सिंह के अलावा दर्जनों युनियन पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *