Advertisement

कोयला व्यापारी ने फांसी लगाकर जीवन लीला किया समाप्त

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बेरमो थाना (Bermo Police station) के हद में सुभाष नगर निवासी सह कोयला व्यापारी सुभाष सिंह ने फांसी लगाकर 23 अक्टूबर को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

बताते चलें कि अमलो गोल पहाड़ी तारा मंदिर के समीप कोयला व्यापारी सिंह ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। स्थानीय रहिवासियों ने शव को झूलते हुए देखा। जिसकी सूचना रहिवासियों ने मृतक सिंह के परिजनों और बेरमो पुलिस को दी।

मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं परिजन भी उनके द्वारा उठाए गए इस कदम से हैरान हैं। घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *