रहिवासियों में रोष, प्रशासन मुस्तैद
प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih District) के बगोदर थाना के हद में धरगुल्ली पंचायत के ढनकीटांड के देवी मन्दिर में असमाजिक तत्वों ने बीते 21 अक्टूबर की रात्रि मंदिर के अन्दर लगे चुनरी को आग लगाकर जला दिया। साथ हीं असामाजिक तत्त्वों द्वारा तोड़फोड़ कर मन्दिर में रखे अन्य सामान को तितर वितर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार असामाजिकता तत्वों द्वारा उपरोक्त कुकृत्य के अलावा मंदिर में शौच जैसे घृनित कार्य किया गया। इसकी जानकारी तब हुई जब गाँव के पुजारी लखन पांडेय सुबह मन्दिर पुजा करने पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी गाँव के मुखिया प्रकाश मंडल तथा गाँव के प्रबुद्ध लोगों को दिया।
साथ हीं इसकी सूचना बगोदर पुलिस प्रशासन (Police Administration) को दी गई। घटना की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासी मंदिर पर एकत्रित हो गए।
उधर बगोदर थाना पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना करते हुए ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आगजनी किए गए चुनरी सहित अन्य सामग्री को जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार धरगुल्ली पंचायत ढनकीटांड में माता का मंदिर स्थित है। मंदिर में माताजी की धातु सेे बने पिंड के पास मुर्ति थी, जो बाहर कर दिया गया था। जानकारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर एकत्रित हो गए तथा असामाजिक तत्व की इस करतूत का आक्रोश व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने बताया कि 21 अक्टूबर की शाम तक सब कुछ सही सलामत थी। संभवतः असामाजिक तत्वों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया है। जिसके खिलाफ मंदिर के पुजारी लखन पांडेय ने बगोदर पुलिस को लिखित आवेदन देकर कानूनी करवाई की मांग की है।
उधर बगोदर सरिया डीएसपी नौशाद आलाम घटनास्थल पर पहुँच कर कई पहलु पर जाँच किए। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा की मंदिर में तोडफोड की घटना हुई है। ऐसे में असमाजिक तत्वों को बक्सा नही जायेगा।
मौके पर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, संतोष मौर्या, अजय सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद था। दुसरी तरफ पंचायत के मुखिया प्रकाश मंडल, भाजपा नेता विरेन्द्र मंडल, शंकर पटेल, पशुपति शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामिण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply