प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। देश का पहला राष्ट्रीय श्रमिक संगठन एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे मशहूर मजदूर नेता कॉमरेड शफीक खान के चौदहवी पुण्यतिथि के अवसर पर 22 अक्टूबर को साड़म स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पार्टी (Party) के राज्य कार्य समिति सदस्य एवं झारखंड (Jharkhand) आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने स्वर्गीय खान के संघर्षपूर्ण एवं बेदाग जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय खान के जीवन परिचय से हमें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका, फ्रांस जैसे पूंजीवादी देशों की भी सरकारों ने बंदरगाह, एयरपोर्ट, ट्रांसमिशन लाइन, जमीन, रेलवे लाइनों इत्यादि को निजी कंपनियों के हाथों में नहीं दिया है।
किंतु केंद्र की मोदी सरकार उपर्युक्त आधारभूत संरचनाओं को भी लगातार निजी हाथों में भेजते जा रही है। महमूद ने कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म करने के साथ ही देश को बंधक बनाने का भी काम वर्तमान केंद्र सरकार कर रही है।
महमूद ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने वर्ष 2021 को नियुक्ति का वर्ष घोषित किया था। अक्टूबर माह बीत रहे हैं, लेकिन नियुक्ति शुरू भी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पदों की रिक्तियों की कारण जन आवेदनों का निपटारा भी नहीं हो पा रहा है।
इस अवसर पर ठीकेदार मजदूर यूनियन के उप महासचिव समीर कुमार हालदार, तंजीम ए इंसाफ के अनवर रफी, अखिल भारतीय किसान सभा के मौजी लाल महतो ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के अंचल सचिव सोमर मांझी ने किया तथा संचालन इस्लाम टोला अंजुमन कमेटी के सदर खुर्शीद आलम के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बाल गोविंद महतो, अशरफ अंसारी, शकीला बानो, महेश केवट, दिलगर केवट, बादल प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply