अवर सचिव ने मोतिहारी के मत्स्य पदाधिकारी को किया निलंबित
प्रहरी संवाददाता/मुजफ्फरपुर (बिहार)। मोतिहारी के जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सनत कुमार सिंह (Sanat Kumar Singh) को विभाग (Department) ने निलंबित कर दिया है। जिला मत्स्य पदाधिकारी पर जलकरो की बंदोबस्ती में रिश्वत लेने का आरोप लगा था।
रिश्वत के आरोप में पशु व मत्स्य अवर सचिव पटना ने कार्रवाई करते हुए बीते 8 अक्टूबर को निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबित पदाधिकारी को निलंबन अवधि तक सिर्फ निर्वाहन भाता देय होगा।
जानकारी के अनुसार मोतिहारी के रिश्वतखोर जिला मत्स्य पदाधिकारी सिंह को विभागीय कार्रवाई के लिए अलग से पत्र निर्गत किया जाएगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को अवर सचिव बिहार सरकार पशु व मत्स्य विभाग के पत्र के आलोक में निलंबित कर दिया गया है।
पत्र के अनुसार जिला मत्स्य पदाधिकारी पर छौड़ादानो प्रखंड के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के साथ जलकरो की बंदोबस्ती में रिश्वत लेने का मामला उजागर हुआ था।
पत्र में कहा गया है कि सरकारी सेवक का रिश्वत लेने का कृत्य सरकारी सेवा के नियमावली के विरुद्ध है। सरकारी सेवा नियमावली 2005 के नियम 9/1 (क) के तहत करवाई की गई है। इसके लिए विभागीय मंत्री का अनुमोदन प्राप्त कर कार्रवाई किया जा रहा है।
![]()












Leave a Reply