Advertisement

विधिक सेवा प्राधिकार समिति ने चलाया अमृत महोत्सव कार्यक्रम

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिले (Bokaro District) के गोमियां प्रखंड हद में खम्हरा, ससबेरा उत्तरी और दक्षिणी पंचायतों आदि में विधिक सेवा प्राधिकार समिति द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के प्रभारी सचिव सह एसीजेएम विशाल गौरव ने बताया कि नालसा, झालसा तथा बोकारो जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (District Judge Pradeep Kumar Srivastava) के निर्देशानुसार अनुमंडल के सभी प्रखंडों के पंचायतों में आजादी के 75वे महोत्सव पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 14 नवंबर तक चलाया जाएगा। जिसमें 20 अक्टूबर को पैनल अधिवक्ता सुभाष कटरियार, सुजीत कुमार जयसवाल, मनोज कुमार चौबे एवं पारा लीगल वालंटियर ज्योति माला सिन्हा के द्वारा गोमियां प्रखंड के खम्हरा, ससबेरा उत्तरी और दक्षिणी, तिलैया तथा पलिहारी गुरूडीह पंचायतों में रहिवासियों को कानूनी सहायता से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल ने लोगों को मौलिक अधिकार एवं कर्त्तव्य के बारे में बताया और लोक अदालत में होने वाले मुकदमों के निष्पादन पर विस्तृत जानकारी दी। अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने रहिवासी युवाओं को बताया कि नशा के लिए अक्सर युवा भटक जाते हैं और बहुत तेजी से नशा की ओर बढ़ते हैं।

इसलिए युवाओं को चाहिए कि वे अपने आप पर संयम रखें। इसलिए अपने माता-पिता को अपने परेशानी के बारे में जानकारी दें, ताकि उसका समाधान हो सके। आगे उन्होंने बताया कि पिता की संपत्ति पर बेटा के साथ-साथ बेटी का भी समान अधिकार होता है।

उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के प्रभारी सचिव सह तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम विशाल गौरव ने देते हुए बताया कि नालसा, झालसा एवं बोकारो जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अनुमंडल के सभी प्रखंडों के पंचायतों में आजादी के 75वे महोत्सव पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 नवंबर तक चलाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *