Advertisement

रेलवे लाइन में मिला अज्ञात अधेड़ का शव

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिले (Bokaro District) के डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के हद में पोल संख्या 55/18 व 19 के बीच अज्ञात अधेड़ का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।
जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर की सुबह लगभग 54 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति का शव रेल पटरी पर मिला।

शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गोमियां जीआरपी के सहायक अवर निरीक्षक टेकलाल प्रसाद मेहता एवं रणवीर कुमार, संजय कुमार, हवलदार सतनारायण राय पहुंचे और मामले की छानबीन की। गोमियां जीआरपी ने अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर अत्यंत परीक्षण के लिए बेरमो अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया।

इस संबंध में रेल थाना प्रभारी महेश्वर महतो ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।

फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। जीआरपी प्रभारी महतो ने बताया कि मृतक के परिजनों का अब तक पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान हो सके इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *