Advertisement

शिविर में अधिकार एवं कर्त्तव्य सहित कानून की कई जानकारी दी गई

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। नालसा, झालसा तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (Bokaro Pradeep Kumar Srivastava) के निर्देश पर बीते 17 अक्टूबर को गोमियां प्रखंड के हद में सरहचिया, झीरके और बांध बस्ती में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें पैनल अधिवक्ता रीतेश कुमार जयसवाल, सुभाष कटरियार के द्वारा उपस्थित रहिवासियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों ने रहिवासियों को झालसा और डालसा के द्वारा चलाए जा रहे स्कीम के बारे में जानकारी दी। यहां जयसवाल ने लोगों को दहेज प्रथा, डायन प्रथा सहित अन्य कई कानूनी जानकारी दी।

जबकि कटरियार ने लोगो को अधिकार एवं कर्तव्य सहित कानून की कई जानकारी दी। मौके पर पीएलवी ज्योति माला सिन्हा भी मौजूद थी। उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के प्रभारी सचिव सह एसीजेएम विशाल गौरव ने दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *