ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। नालसा, झालसा तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (Bokaro Pradeep Kumar Srivastava) के निर्देशानुसार कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित रहिवासियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गयी।

गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग उत्तरी और दक्षिणी, हजारी, गोमियां और सियारी पंचायत में 19 अक्टूबर को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें पैनल अधिवक्ता सुभाष कटरियार एवं पीएलवी ज्योति माला सिन्हा द्वारा उपस्थित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही झालसा और डालसा के द्वारा चलाए जा रहे स्कीम के बारे में जानकारी दी गयी। उक्त बातों की जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के प्रभारी सचिव सह तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम विशाल गौरव ने दिया।
![]()












Leave a Reply