Advertisement

रांची से कोलकाता जा रही पम्मी बस पलटा, कई‌ यात्री ‌‌‌घायल‌‌

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌रांची से कलकत्ता जा रही पम्मी बस बीते 16 अक्टूबर की रात्रि लगभग 11 बजे जैनामोड़ स्थित फोर लेन ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌चौक‌ पर‌ अनियंत्रित होकर 35 यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे बनी नाली में ‌‌पलट गई। इस हादसे में दर्जनभर यात्री के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार बीते 16 अक्टूबर की रात्रि रांची से कोलकाता जा रही पम्मी बस क्रमांक-JH02N/9697 बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ के समीप सड़क किनारे पलट गया। जिसमें दर्जनभर यात्री घायल हो गए।

सभी घायलों को रेफरल‌ अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है, लेकिन गंभीर रूप से घायलों को ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌बोकारो सदर अस्पताल (Bokaro Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बस मालिक के द्वारा दुसरी गाड़ी से सभी यात्रियों को देर रात कोलकाता के लिए ‌‌‌‌‌‌‌भेज‌ दिया गया।

घटना का मुख्य कारण फोर लेन ‌‌चौक‌ पर कुआं ‌‌‌‌का गढ्ढ़ा धंस जाने से बस जोर से जम्प करते हुए अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

फोर लेन ‌‌चौक‌ पर कुआं ‌का गढ्ढ़ा को‌ भरे जाने के लिए एनएचआई (NHI) 23 के अधिकारी‌ मनोज कुमार ‌ को सूचना दी गई थी। लेकिन अधिकारियों ने गड्ढे भरे‌ जाने के प्रति साकारात्मक पहल नहीं की।‌‌‌‌ यह गड्ढा बड़ी दुर्घटना का भविष्य में सबब बन सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *