Advertisement

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, तीनों सवार की मौत

प्रहरी संवाददाता/पटना (बिहार)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में 17 अक्टूबर को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार को बुरी तरह रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।

जानकारी के अनुसार पुर्वी चंपारण जिला के हद में मोतिहारी मुख्य मार्ग पर बाइक क्रमांक BR09AK/4446 को सामने से आ रहे पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मारते हुए बाइक सवारों को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे तिनों बाइक सवार की मौके पर हीं मौत हो गयी।

स्थानीय रहिवासियों ने इसकी जानकारी पुलिस (Police) को दी। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनकट चौक के पास की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि एक तेज रफ़्तार पिकअप वैन ने बाइक और साइकिल सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। स्थानीय रहिवासियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद से स्थानीय रहिवासियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि आयेदिन इस चौक पर इस तरह के हादसे आम हो गया है। पुलिस को इस मामले में सख्त कदम उठाना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *